फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: गुलाबी बाग में सामुदायिक भवन का होगा कायाकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
- डूसिब ने मरम्मत कार्य के लिए निकाले 8.74 लाख के टेंडर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
दिल्ली।
दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डूसिब) ने गुलाबी बाग स्थित सामुदायिक भवन के मरम्मत और सुधार के लिए टेंडर जारी किए हैं। इस परियोजना से क्षेत्र में सामुदायिक सुविधाएं बेहतर बनेंगी, जिसके लिए करीब 8.74 लाख रुपये का अनुमानित बजट रखा गया है। डूसिब ने तीन महीने के भीतर काम पूरा करने का लक्ष्य तय किया है। सामुदायिक भवन की फर्श और प्लास्टर को नए सिरे से ठीक किया जाएगा। इसमें भवन के बाहर खराब हो चुके कोटा पत्थर को बदला जाएगा, इसके अलावा बिजली व सिविल से संबंधित अन्य जरूरी मरम्मत के काम भी होंगे। विध्वंसक मलबे का उचित तरीके से निपटान करना भी अनिवार्य होगा। डूसिब ने साफ किया है कि अनुभवी एजेंसी को ही काम कराने की जिम्मेदारी दी जाएगी।
विज्ञापन


बेहतर गुणवत्ता की निर्माण सामग्री लगेगी

परियोजना में बेहतर गुणवत्ता का सीमेंट, बिटुमेन (वाटर प्रूफिंग के लिए) और स्टील उपयोग किया जाएगा। बोर्ड के अधिकारियों ने कहा है कि इस परियोजना से गुलाबी बाग क्षेत्र के निवासियों को बेहतर सामुदायिक सुविधाएं मिलेंगी। लोगों को उनके सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर जगह मिलेगी। खासकर झुग्गी-झोपड़ी और अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले लोगों के लिए ये परियोजना महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें