फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कुंवारी बेगम' जैसी एक और शर्मनाक करतूत: सोशल मीडिया पर बच्चों के अश्लील वीडियो डाले, इसके पीछे भी है वही मकसद

Fri, 14 Jun 2024 10:27 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद

सार

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग दिल्ली में किसी ने शिकायत दी थी। दिल्ली में इस मामले की जांच शुरू हुई तो फरीदाबाद के एनआईटी क्षेत्र से यह वारदात होने की बात सामने आई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद की कुंवारी बेगम उर्फ शिखा मैत्रेय की तरह ही फरीदाबाद में सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की ऐसी सनक एक आरोपी में जागी कि बच्चों की अश्लील वीडियो अपने अलग-अलग अकाउंटों में डालने लगा। बच्चों की लगातार अश्लील वीडियो और फोटो आरोपी के सोशल मीडिया आईडी पर डाले जाने पर किसी ने इसकी शिकायत राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) में की। जांच में पता चला कि यह युवक फरीदाबाद में रहकर यह शर्मनाक काम कर रहा है। साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर आरोपी को गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग दिल्ली में किसी ने शिकायत दी कि एक व्यक्ति के सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर बच्चों की अश्लील वीडियो लगातार अपलोड किए जा रहे हैं। दिल्ली में इस मामले की जांच शुरू हुई तो फरीदाबाद के एनआईटी क्षेत्र से यह वारदात होने की बात सामने आई। जांच को दिल्ली से फरीदाबाद कमिश्नरेट में भेजा गया। इस मामले में पुलिस कमिश्नर ने डीसीपी साइबर क्राइम जसलीन कौर को जिम्मा सौंपा। डीसीपी ने एनआईटी साइबर थाने की एक टीम गठित की। टीम ने एनआईटी क्षेत्र से करन नाम के युवक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में वारदात में प्रयोग मोबाइल व सिम बरामद की गई है। आरोपी सोशल मीडिया पर रील बनाता है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया है। 

सोशल मीडिया का सतर्क रहकर करें उपयोग
आजकल के दौर में ज्यादातर लोग मनोरंजन के लिए इंस्टाग्राम, यूट्यूब, फेसबुक इत्यादि पर रील बनाकर अपलोड करते हैं। वह अपने फॉलोवर बढ़ाने के लिए अनेक तरीके अपनाते हैं। कुछ आपराधिक किस्म के लोग बच्चों का गलत तरीके से रील बनाने में उपयोग करते हैं। ऐसे ही एक आरोपी करन ने भी कुछ (8-14 साल) बच्चों से अश्लील बात कहलवाकर वीडियो बनाकर अपने अकाउंट को प्रमोट करने व फॉलोवर्स बढ़ाने के लिए रील बनाई है। पुलिस की अभिभावकों से अपील है कि वह अपने बच्चों पर विशेष ध्यान रखें ताकि बच्चों को साइबर क्राइम से संबंधित अपराधों से दूर रखा जा सके। -राकेश कुमार आर्य, पुलिस आयुक्त फरीदाबाद
विज्ञापन

कुंवारी बेगम कल ही हुई थी गिरफ्तार

यू-ट्यूब चैनल पर नवजात शिशुओं से यौन शोषण के लिए उकसाने के आरोप में गाजियाबाद जिले के कौशांबी थाना पुलिस ने गुरुवार की सुबह यू-ट्यूबर शिखा मैत्रेय उर्फ कुंवारी बेगम को गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली की डिजिटल मार्केटिंग कंपनी में एग्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत शिखा के खिलाफ बुधवार को केस दर्ज किया था। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर उसके खिलाफ 900 से अधिक लोगों ने पुलिस से शिकायत की थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें