फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: चाकू दिखाकर बच्ची को अगवा करने का प्रयास, पीड़िता ने शोर मचाया तो हमला कर आरोपी फरार, बाद में गिरफ्तार

Tue, 20 Jun 2023 05:26 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि दोपहर करीब एक बजे वह अपने घर के पास ही किसी काम से बाहर आई थी। इसी दौरान एक युवक ने उसे पकड़ लिया और साथ ले जाने लगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विकासपुरी इलाके में सोमवार दोपहर एक बदमाश ने नौ साल की बच्ची को अगवा करने की कोशिश की। आरोपी ने बच्ची को चाकू दिखाया और उसे अपने साथ ले जाने लगा। बच्ची ने शोर मचा दिया और उस पर पत्थर से हमला कर दिया। घायल होने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।

विज्ञापन


मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बच्ची का इलाज करवाया और उसकी काउंसलिंग शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि काउंसलिंग के बाद बच्ची के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि नौ वर्षीय बच्ची अपने परिवार के साथ विकासपुरी इलाके में रहती है।

पीड़िता के पिता सब्जी की रेहड़ी लगाते हैं। पुलिस को दिए बयान में उसने बताया कि दोपहर करीब एक बजे वह अपने घर के पास ही किसी काम से बाहर आई थी। इसी दौरान एक युवक ने उसे पकड़ लिया और साथ ले जाने लगा। इस दौरान उसने शोर मचा दिया और आरोपी पर पत्थर से हमला कर दिया। पुलिस अधिकारियेां ने बताया कि बच्ची के हमले से आरोपी के सिर में चोट लगी है। बाद में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उस पर पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें