फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किरायेदार की हत्या में महिला गिरफ्तार

Fri, 25 Apr 2014 10:52 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संतोष नगर में किरायेदार की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को महिला को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को थाना सराय ख्वाजा के संतोष नगर में हुई घटना में पुलिस ने मृतक किरायेदार इंद्रपाल के भाई सुखपाल के बयान पर महिला सुनीता के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

घटना में महिला को भी चोटें आई थीं, जिसके बाद उसे बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच अधिकारी महेंद्र कुमार के मुताबिक, महिला को इलाज के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बाईपास के पास संतोष नगर झुग्गी में सुनीता नामक महिला ने अपने किरायेदार इंद्रपाल पर चाकू से हमला कर दिया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

जांच में पुलिस को पता लगा कि सुनीता ने किरायेदार इंद्रपाल से 20 हजार रुपये उधार ले रखे थे। इन्हीं को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। बृहस्पतिवार दोपहर को इंद्रपाल रुपये मांगने आया था, इस पर दोनों के बीच मारपीट हुई, जिसमें सुनीता घायल हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें