फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली का 'स्पाइडर मैन' गिरफ्तार: पाइप और अन्य तरीकों से ऊपर की मंजिल में घुसता था, जानें कैसे मिला ये नाम

Sun, 28 Jul 2024 10:52 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसके पिता बढ़ई थे। एक साल पहले उनका देहांत हो गया। उसकी मां घरों में काम करती है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्पाइडर मैन की तरह ऊपर की मंजिलों में स्थित फ्लैट में घुसकर सेंधमारी करने वाले एक बदमाश को द्वारका पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बदमाश की पहचान हिमांशु उर्फ स्पाइडर मैन के रूप में हुई है। बदमाश के सेंधमारी करने के तरीके को देखते हुए उसके दोस्त उसे स्पाइडर मैन के नाम से बुलाते हैं। पुलिस ने बदमाश की गिरफ्तारी से सेंधमारी के एक दर्जन से अधिक मामले को सुलझाने का दावा किया है।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि उत्तम नगर निवासी तन्मय ने 16 जुलाई को अपने घर में चोरी होने की शिकायत की। बदमाश घर से एक सोने की चेन, दो सोने की अंगूठियां, एक जोड़ी बाली, एक मोबाइल और नकदी चोरी कर फरार हुआ था। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया। जिला के सेंधमारी निरोधक दस्ता के निरीक्षक विवेक मंडोला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की।

घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज की जांच में पता चला कि एक चोर ने शिकायतकर्ता के घर की पहली मंजिल पर चढ़ने के लिए खड़ी कार का इस्तेमाल किया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से चोर की पहचान इंदिरा पार्क बिंदापुर निवासी हिमांशु उर्फ स्पाइडर मैन के रूप की। काफी तलाश के बाद पुलिस ने बदमाश को मधु विहार से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

उसकी तलाशी में सोने की बाली और सात मोबाइल फोन बरामद किया गया। पूछताछ में बताया कि उसके पिता बढ़ई थे। एक साल पहले उनका देहांत हो गया। उसकी मां घरों में काम करती है। परिवार में मां के अलावा एक छोटी बहन और एक बड़ा भाई है। पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें