फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को नहीं भेजने पर सास की हत्या, लोगों ने पीटकर पुलिस को सौंपा

Wed, 19 Jun 2019 05:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विजय विहार इलाके में पत्नी को साथ भेजने से इनकार करने पर दामाद राजेश (44) ने सास रामकली (60) की सिर में रॉड मारकर हत्या कर दी। आसपास के लोगों ने राजेश को दबोचकर धुनाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। 

विज्ञापन


पुलिस महिला को अस्पताल ले गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। लोगों की पिटाई से घायल राजेश का पुलिस हिरासत में अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस के अनुसार, रामकली पति महेश कुमार के साथ सेक्टर-4 रोहिणी में रहती थी। वह घरों में साफ-सफाई का काम करती थी। मंगलवार सुबह सूचना के बाद उसके घर पहुंची पुलिस ने पाया कि राजेश की लोग बुरी तरह धुनाई कर रहे हैं। पुलिस ने उसे बचाया। पुलिस के मुताबिक, रामकली ने बेटी विमला की शादी 25 साल पहले राजेश से की थी। 

राजेश विमला के साथ विजय विहार फेज-2 में रहता है और पुताई करता था। सोमवार रात राजेेश ने किसी बात पर विमला की पिटाई कर दी। नाराज विमला मायके आ गई। रात में राजेश पत्नी को ले जाने के लिए ससुराल पहुंचा। रामकली ने बेटी को भेजने से इनकार किया तो राजेश झगड़ने लगा। मंगलवार सुबह 11 बजे राजेश फिर ससुराल पहुंचा, जहां उसकी फिर सास से कहासुनी हो गई। 
विज्ञापन


रामकली अपने काम पर जाने लगी तो राजेश ने रॉड लेकर उसका पीछा किया और पार्क के पास उसके सिर पर वार कर दिया। यह देखकर आसपास मौजूद लोगों ने उसे दबोच लिया और जमकर पिटाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें