फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पूर्वाेत्तर की युवती से बदसलूकी का आरोप, एएसआई लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
- दक्षिण-पूर्व दिल्ली के सनलाइट काॅलोनी स्थित आश्रम इलाके में वारदात
विज्ञापन

- शराब बेचने की सूचना मिलने के बाद एएसआई पहुंचा था युवती की दुकान पर, वहां युवती ने बदसलूकी करने का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्व दिल्ली के सनलाइट काॅलोनी स्थित आश्रम इलाके में पूर्वाेत्तर की एक युवती ने पुलिसकर्मी पर बदसलूकी का आरोप लगाया है। अवैध शराब बेचे जाने की सूचना पर काॅलोनी थाने में तैनात एएसआई युवती की दुकान पर पहुंचे थे। टीम ने वहां से 20 क्वार्टर और 20 बोतल शराब बरामद की।
इस घटना के करीब दो घंटे बाद युवती ने पीसीआर कॉल कर एएसआई पर ही बदसलूकी का आरोप लगाकर सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर दिया। युवती का आरोप था कि उसके साथ छेड़छाड़ करने के अलावा गलत तरीके से छुआ गया। घटना की जानकारी होने पर पूर्वाेत्तर के लोग सनलाइट काॅलोनी थाने पर पहुंच गए।
विज्ञापन

इन लोगों ने थाने के बाहर जमकर नारेबाजी की और एएसआई के खिलाफ कार्रवाई की डिमांड की। खबर मिलते ही जिला के पुलिस उपायुक्त डॉ. हेमंत तिवारी अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ थाने पहुंचे। बाद में एएसआई विरेंद्र को लाइन हाजिर कर जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. हेमंत तिवारी ने बताया कि 13 सितंबर को पीसीआर कॉल पुलिस को मिली। इसमें बताया गया कि महारानी बाग, आश्रम इलाके में अवैध शराब बेची जा रही है। उसके बाद एएसआई विरेंद्र छानबीन के लिए दुकान पर पहुंच गए। अभी मामले की जांच की जा रही थी कि एक दुकान की मालिक पूर्वाेत्तर की युवती ने पीसीआर कॉल कर एएसआई पर बदसलूकी का आरोप लगा दिया। अभी मामले की जांच चल रही थी कि पूर्वाेत्तर के लोग थाने के बाहर इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायल हुआ युवती का पोस्ट
इस पूरे मामले में शनिवार सुबह 10 बजे एक्स पर एक पोस्ट वायरल हो गया। इसको अलग-अलग व्हाट्सएप ग्रुप में भी शेयर किया जाने लगा। कुछ वीडियो भी पोस्ट किए गए। वीडियो के साथ युवती ने लिखा था कि दिल्ली पुलिस के एएसआई ने बिना किसी वारंट के पूर्वोत्तर की युवती की दुकान में घुसने के बाद उसकी तलाशी ली। युवती ने पुलिसकर्मी को ऐसा करने से मना किया और इसे गैरकानूनी बताया। जिस पर एएसआई ने युवती को परेशान करते हुए उसके साथ छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें