फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: मेट्रो स्टेशन पर खड़ी लड़की को देखकर युवक ने की अश्लील हरकत, पुलिस से शिकायत की, अब आरोपी गिरफ्तार

Thu, 10 Aug 2023 10:39 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

युवती ने सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि 7 अगस्त को वह तुगलकाबाद मेट्रो स्टेशन से ट्रेन में सवार होकर मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पहुंची थी। वहां प्लेटफार्म नंबर एक पर अपने दोस्त के आने का इंतजार करने लगी। तभी प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़े एक युवक ने उसे देखकर अश्लील हरकत की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर एक युवती को देखकर अश्लील हरकत करने वाले आरोपी राजीव नगर निवासी शिवम शर्मा को प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। युवती ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को राजीव नगर से दबोच लिया। 

विज्ञापन

युवती ने सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि 7 अगस्त को वह तुगलकाबाद मेट्रो स्टेशन से ट्रेन में सवार होकर मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पहुंची थी। वहां प्लेटफार्म नंबर एक पर अपने दोस्त के आने का इंतजार करने लगी। तभी प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़े एक युवक ने उसे देखकर अश्लील हरकत की। पीड़िता ने स्टेशन पर मौजूद सीआईएसएफ कर्मियों से शिकायत की। वह सुरक्षा कर्मियों को लेकर प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंची। तब तक आरोपी मेट्रो में सवार होकर फरार हो गया।  
विज्ञापन

मेट्रो स्पेशल स्टाफ के निरीक्षक समीर श्रीवास्तव ने मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से आरोपी का फोटो निकालकर सभी मेट्रो थाना पुलिस को दिया। बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पता चला कि आरोपी घटना वाले दिन नंगली मेट्रो स्टेशन पर उतरा था। जांच में पता चला कि आरोपी राजीव नगर इलाके में रहता है। पुलिस ने वहां से बुधवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बी फार्मा की पढ़ाई करने के बाद एक मार्केटिंग कंपनी में काम कर रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें