फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम पर हमले का आरोपी एक दिन और न्यायिक हिरासत में रहेगा

Tue, 07 May 2019 11:11 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

-सत्यापन का काम पूरा नहीं होने पर अदालत ने बुधवार को पेश करने का दिया निर्देश 
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली के मोती नगर थाना क्षेत्र में रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को थप्पड़ मारने वाले आरोपी सुरेश को मंगलवार को अदालत से राहत नहीं मिली। फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में रहेगा। 

विज्ञापन


जमानती के सत्यापन का काम पूरा नहीं होने पर अदालत अब बुधवार को इस मामले की सुनवाई करेगी। जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर तीन बजे पुलिस ने मोती नगर स्थित अदालत में सुरेश को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। पुलिस ने अदालत को बताया कि जमानती के सत्यापन का काम अभी पूरा नहीं हुआ है। 

यह सुनते ही अदालत ने पुलिस को फटकार लगाई। अदालत ने पुलिस को 24 घंटे की मोहलत देते हुए बुधवार को इस मामले की सुनवाई करने की बात कही। पुलिस सूत्रों का कहना है कि जिस व्यक्ति ने सुरेश की जमानत दी थी उसने सत्यापन के दौरान सुरेश को पहचानने से इंकार कर दिया। इसके बाद सुरेश के भाई ने उसकी जमानत दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें