फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप ने दो लोकसभा क्षेत्रों के लिए जारी किया संकल्प पत्र, सुरक्षा और परिवहन मजबूत करने का किया वादा

Tue, 07 May 2019 10:29 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आप ने जारी किया दो संसदीय क्षेत्र का संकल्प पत्र - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को दक्षिणी दिल्ली व उत्तर पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के लिए संकल्प पत्र जारी किया। इस मौके पर दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय के साथ आप प्रत्याशी राघव चड्ढा व गुग्गन सिंह भी मौजूद थे। दोनों प्रत्याशियों ने माना कि उनके इलाके की सुरक्षा व्यवस्था खस्ताहाल है। वहीं, सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था भी लचर है। दोनों प्रत्याशियों ने इन समस्याओं को दूर करने का वादा भी किया है।

विज्ञापन


गुग्गन सिंह ने बताया कि उनके सामने भाजपा और कांग्रेस के बाहरी  प्रत्याशी हैं। पूरा लोकसभा क्षेत्र मिनी दिल्ली जैसा है। यहां गांवों के साथ अनधिकृत कॉलोनियों, सोसायटी एरिया, जेजे क्लस्टर हैं। उन्होंने अपने इलाके में शिक्षा व्यवस्था को लचर बताया। साथ ही वादा किया कि सांसद बनने के बाद वह नए कॉलेज, आईआईटी, आईटीआई के निर्माण की दिशा में काम करेंगे। किसानों के लिए स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करवाने का भरोसा भी उन्होंने दिलाया। इसके अलावा पश्चिमी दिल्ली को भी मेट्रो से जोड़ा जाएगा। 

दूसरी तरफ राघव चड्ढा ने कहा कि उनके इलाके में बिजली, पानी, सड़क, सीवर की सफाई, गंदे पानी की निकासी आदि से जुड़ी समस्याएं हैं। 5 साल के अंदर इलाके में इस तरह की बुनियादी सुविधाओं की कमी नहीं रहेगे। सभी कच्ची कॉलोनियों को नियमित करने का वायदा चड्ढा ने किया। वहीं, चुनाव जीतने के 100 दिन के अंदर लोक सभा क्षेत्र के हर इलाके को सार्वजनिक परिवहन से जोड़ा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें