फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रद्युमन की हत्या के बाद भी नहीं चेती सरकार, टॉयलेट में छात्रा से हुई छेड़छाड़

Fri, 29 Sep 2017 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
बच्‍ची से छेड़छाड़ - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
डीएलएफ फेज-3 के विद्या स्कूल के टॉयलेट में तीसरी कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में भले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन इस मामले में स्कूल की खामी सामने आ रही है। पुलिस के मुताबिक टॉयलेट में महिला स्वीपर ही नहीं थी। यदि महिला स्वीपर होती तो इस तरह की घटना ही नहीं होती।
विज्ञापन


इस मामले में जिला प्रशासन और राज्य बाल संरक्षण आयोग ने गंभीरता से लिया है। बाल आयोग ने इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी से रिपोर्ट तलब किया है। शनिवार को टीम दौरा कर सकती है। शुक्रवार को रामनवमी की छुट्टी स्कूल में घोषित कर दी गई है। स्कूल तीन अक्तूबर को खुलेगा। 

भोंडसी के रायन इंटरनेशनल स्कूल में प्रद्युमन की हत्या के बाद निजी स्कूलों को एक लंबी चौड़ी गाइड लाइन जारी की गई थी, लेकिन यह महज दिखावा से आगे नहीं बढ़ पाया है। सभी स्कूलों के लिए शिक्षा निदेशालय और जिला प्रशासन की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है, लेकिन स्कूलों में वास्तविक स्थिति जांचने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन


केवल कागजों तक दिशा निर्देश सीमित है। मामले के दो दिन बाद भी कोई प्रशासनिक अधिकारी ने मौके पर जाकर वहां की व्यवस्था का जायजा नहीं लिया। यह मामला सामने आने के बाद अब प्रशासन स्कूल की वास्तविक रिपोर्ट और वहां के कर्मचारियों का ब्यौरा तलब किया है। 
  
जिला उपायुक्त विनय प्रताप का कहना है कि इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी से रिपोर्ट ली जाएगी। स्कूल की लापरवाही है तो स्कूल के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। राज्य बाल संरक्षण आयोग के सदस्य बीके गोयल का कहना है कि आयोग की टीम भी स्कूल में जाकर मुआयना करेगी और वहां बच्चों की सुरक्षा व गाइडलाइन को चेक किया जाएगा। खामी रहने पर कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें