फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 घंटे में सुलझी हत्या की गुत्थी: 150 CCTV खंगाले, एक वीडियो में दिखा सुराग; बदले के लिए दिया वारदात को अंजाम

Wed, 22 May 2024 05:09 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

उत्तरी दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक 50 वर्षीय शख्स की मामूली कहासुनी पर हत्या कर दी। पुलिस ने महज 12 घंटे के अंदर ही हत्या की गुत्थी को सुलझा दिया है। आरोपी सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के रोहिणी जिले के उत्तरी रोहिणी इलाके में मामूली कहासुनी पर गला रेतकर हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की शिनाख्त 50 वर्षीय शंकर के रूप में हुई है। पुलिस ने 12 घंटे के अंदर मामले की गुत्थी को सुलझाकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान उत्तर-पश्चिम दिल्ली के माजरा डबास निवासी मनीष उर्फ मोनू के रूप में हुई है। 

विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक उसको डांटता था, इसका बदला लेने के लिए उसने वारदात को अंजाम दिया। उस पर पहले भी एक हत्या का मामला दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के पास से अपराध में इस्तेमाल किया एक चाकू, मोबाइल फोन और उस दौरान पहने गए कपड़े बरामद किए है।

रोहिणी जिला के पुलिस उपायुक्त डॉ. गुरिकबाल सिंह सिद्धू ने बताया कि 21 मई को लगभग सुबह 1 बजकर 56 मिनट पर रोहिणी के सेक्टर 8 में स्थित श्री राम मार्केट से एक अज्ञात शव के बारे में सूचना मिली। टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची, जहां एक मृतक का शव मिला, जिसकी गर्दन पर चोट के निशान थे, उम्र लगभग 50 वर्ष थी।

जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहिणी के बाबा साहब अंबेडकर अस्पताल में ले जाया गया। इस दौरान मृतक की पहचान बेघर शंकर के रूप में हुई। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि मृतक दुकानों में छोटे-मोटे काम करता था। साथ ही, फुटपाथ और पार्क में रहता था। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज जांच शुरू की।

टीम ने अपराधी को पकड़ने के लिए आसपास के करीब 100 से 150 सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। जहां एक फुटेज में एक शख्स मृतक को चाकू मारते हुए दिखा। इसके बाद तकनीकी निगरानी और खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने 22 वर्षीय मोनू को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन

पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता था। मृतक उसी बाजार में काम करने वाले अन्य लोगों के सामने उसे डांटता था। यही नहीं घटना से कुछ दिन पहले भी उसकी मामूली कहासुनी हुई थी। इसलिए बदला लेने के लिए आरोपी ने उसकी हत्या की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें