फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दलित युवक से मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। बुलंदशहर निवासी एक दलित युवक ने सूरजपुर क्षेत्र में रहने वाले चार युवकों पर मारपीट का आरोप लगाया है। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

कपिल वाल्मिकी का आरोप है कि उसका जहीर, कबीर, कदीर और शाहिद से विवाद चल रहा था। 10 जनवरी की रात वह पत्नी करिश्मा के साथ दनकौर नहर मार्ग से पहासू जा रहा था। इसी दौरान गांव चंगौली और अजयनगर के बीच आरोपियों ने उन्हें रोक लिया और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। हमले में उसकी गर्दन के नीचे की हड्डी टूट गई। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें