फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः आरएमएल में 4 घंटे तक नहीं मिली डॉप्लर टेस्ट की सुविधा, तड़पता रहा मरीज

Mon, 12 Nov 2018 10:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राम मनोहर लोहिया अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल मरीज के पैर से खून निकलता रहा, लेकिन राम मनोहर लोहिया अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग में रात के वक्त डॉप्लर टेस्ट की अनुमति नहीं मिली। शनिवार देर रात सड़क हादसे का शिकार मरीज करीब चार घंटे तक परेशान रहा।

विज्ञापन


आखिरकार घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा।  शनिवार रात करीब एक बजे चाणक्यपुरी क्षेत्र में हुए हादसे में पेशे से पत्रकार एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। नाजुक हालत को देखते हुए उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल के इमरजेंसी में लाया गया, लेकिन एक्स रे में उसके पैर की हड्डी अलग होने की बात सामने आई।

हादसा इतना भयानक था कि घायल के पैर की एक हड्डी का टुकड़ा शरीर से निकलकर बाहर गिर चुका था। इसी दौरान घायल की धमनी को हुए नुकसान का पता लगाने के लिए कार्डियोथोरेसिक वस्कुलर (सीटीवीएस ) विभाग भेजा गया, जहां काफी इंतजार के बाद डॉक्टर ने मरीज को डॉप्लर टेस्ट के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन रेडियोलॉजी विभाग में मौजूद महिला डॉक्टर ने डॉप्लर ने यह कहकर मना कर दिया कि टेस्ट अब सोमवार को ही होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें