फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर दो कारों में जबरदस्त भिड़ंत, गाड़ियों के उड़े परखच्चे, पांच बुरी तरह घायल

Wed, 13 May 2020 11:47 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर दो कारों में भिड़ंत - फोटो : दीपक सिंघल
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर आज तड़के दो गाड़ियों में भीषण टक्कर से पांच लोग बुरी तरह घायल हो गए।  घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आज सुबह दोनोंं गाड़ियां जब जेवर से ग्रेटर नोएडा की ओर आ रही थीं तब यह हादसा हुआ। यह हादसा इतना भयावह था कि दोनों गाड़ियों के परखचे उड़ गए।एक कार तो पूरी तरह से पलट गई।

जानकारी के अनुसार यमुना एक्सप्रेसवे पर 25 किलोमीटर भाईपुर गांव के पास दोनों गाड़ियों की भिड़ंत हुई थी। हादसे में घायल होने वालों के नाम 1- कमलेश 2- ललित 3- सुनील 4-पवन अग्रवाल 5- रेखा हैं। इन सभी को जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना की सूचना अन्य वाहन चालकों ने पुलिस को दी थी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें