फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, 23 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार तड़के जीरो प्वाइंट से 45 किलोमीटर पर ग्रेटर नोएडा की ओर आ रही एक ट्रैक्टर-ट्राली को ट्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इससे ट्रैक्टर पर सवार पिता-पुत्री की मौत हो गई। जबकि अन्य 23 लोग घायल हो गए। घायलों को ग्रेनो के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार तड़के करीब 4 बजे मथुरा के मांट थाना क्षेत्र के बरौत निवासी प्रमोद समेत करीब 25 लोग ट्रैक्टर-टाली में सवार होकर टप्पल में एक निर्माणाधीन साइट ग्रेनो की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन

आरोपी चालक ट्रक लेकर मौके से फरार

यमुना एक्सप्रेसवे पर जीरो से 45 किलोमीटर दूरी पर पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर-टाली का संतुलन बिगड़ गया और पलट गई।

घटना में सभी लोग घायल हो गए। हाईवे कर्मियों ने उन्हें ग्रेनो के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर प्रमोद (29) और उसकी बेटी दीक्षा (5) को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

जबकि ओमवीर, उसकी बेटी वंशिका, रामवती, प्रमोद की पत्नी किरण, मिनेश, सावित्री, करिश्मा, मिथलेश गंभीर रूप से घायल हो गई और बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई। घटना के बाद आरोपी चालक ट्रक को लेकर मौके से भाग गया। टप्पल थाने में साइट इंचार्ज की ओर से अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें