फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में भीषण हादसा: होमगार्ड परीक्षा देने निकले थे मामा-भांजे, रास्ते में मिली मौत; परिवार में मचा कोहराम

Sat, 25 Apr 2026 10:53 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

हादसा इतना भीषण था कि साजिद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मजीद और शाकिर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने मजीद को भी मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
हादसे में मामा-भांजे की मौत - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा स्थित टाउनशिप फ्लाईओवर पर शनिवार को दर्दनाक हादसे में होमगार्ड की परीक्षा देने जा रहे दो अभ्यर्थियों की मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आगरा से अभ्यर्थी मामा-भांजे अपने रिश्तेदार युवक के साथ परीक्षा देने के लिए औरंगाबाद स्थित परीक्षा केंद्र पर जा रहे थे। 

विज्ञापन
Trending Videos

बाइक पर जा रहे थे तीनों
शारदा विहार, बोदला, आगरा के साजिद खान उर्फ टीटू (18) ने अपने मामा पोइया, खंदौली निवासी मजीद खान (28) के साथ होमगार्डस की परीक्षा का फॉर्म भरा था। परीक्षा देने के लिए मजीद टेढ़ी बगिया, आगरा निवासी भतीजे शाकिर (15) को साथ लेकर बाइक से सुबह करीब साढ़े छह बजे मथुरा के लिए निकले थे। सुबह करीब सात बजे बाइक सवार टाउनशिप फ्लाईओवर पर थे। तभी डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। 

दो की मौत, एक का चल रहा उपचार
हादसा इतना भीषण था कि साजिद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मजीद और शाकिर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने मजीद को भी मृत घोषित कर दिया। शाकिर की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम गृह भेजा। 
विज्ञापन

रिश्ते में मामा-भांजे थे मृतक
पोस्टमार्टम गृह पर परिजन ने बताया कि मृतक मजीद, टीटू उर्फ साजिद के मामा थे। दोनों ने होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था। उनकी परीक्षा मथुरा के औरंगाबाद स्थित जूनियर हाईस्कूल परीक्षा केंद्र पर सुबह 10 बजे से होनी थी। मजीद अपने भतीजे शाकिर को साथ लेकर आए थे। मामा-भांजे की मौत पूरे परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें