फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार ऑटो ने सात वर्षीय बच्ची को कुचला

Mon, 12 May 2014 09:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव के रेल विहार हादसे को अभी शहर भूल भी नहीं पाया है कि तेज रफ्तार के एक और हादसे ने सात वर्षीय मासूम की जिंदगी निगल ली। हादसे के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों को सौंप दिया। कादीपुर गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास शनिवार शाम सड़क किनारे सात साल की बच्ची प्रीति खेल रही थी। इस दौरान तेज रफ्तार ऑटो ने बच्ची को कुचल दिया।

आसपास के लोग दौड़कर वहां पहुंचे तब तक आरोपी चालक फरार हो गया। गुस्साए लोग सड़क पर इकट्ठा हो गए। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत किया। बच्ची की पहचान बिहार मधुबनी निवासी प्रीति (7) के रुप में हुई जो यहां अपने माता-पिता के साथ कादीपुर गांव में रहती थी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची सेक्टर-10 थाना पुलिस ने जांच पड़ताल कर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। रविवार को बच्ची के शव का पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें