फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में युवकों की मौत की अफवाह, बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कस्बे में एक बेलगाम ट्रैक्टर-ट्राली दो युवकों को कुचलते हुए दुकान में घुस गई। गंभीर हालत में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


घटना के बाद परिजनों और कस्बे के लोगों ने रबूपुरा में जाम लगा दिया, लेकिन कुछ देर बाद ही दोनों के मरने की सूचना मिली तो गुस्साई भीड़ ने थाने पर पथराव कर दिया।

दूसरी ओर रुस्तमपुर मार्ग पर भी लोगों ने हंगामा किया, जिसमें एसडीएम और सीओ को भाग कर जान बचानी पड़ी। बाद में पता चला कि मौत की सूचना अफवाह थी। इसके बाद मामला शांत हुआ और परिजनों की तहरीर पर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन

महिलाओं ने कोतवाली पर बोला धावा

जानकारी के मुताबिक रबूपुरा कस्बे के निकेश (18) और तेजपाल (18) सुबह करीब 10 बजे अंबेडकर चौक स्थित एक दुकान पर खड़े थे। उसी समय एक बेलगाम ट्रैक्टर-ट्राली दोनों युवकों को कुचलते हुए दुकान में घुस गई।

गंभीर हालत में युवकों को ग्रेनो के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें दिल्ली रेफर किया गया है। उधर, हादसे में घायल युवकों की सूचना पर लोगों ने रबूपुरा-रुस्तमपुर मार्ग को जाम कर दिया।

इसके बाद महिलाओं का एक गुट कोतवाली की ओर बढ़ गया और रास्ते में कई वाहनों पर पथराव कर उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया।

मौत की अफवाह से बढ़ा बवाल

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सभी को शांत कराया, लेकिन उसी समय किसी ने सूचना दी कि दोनों युवकों की मौत हो गई है। इससे थाने में प्रदर्शन करने पहुंची महिलाएं आपा खो बैठीं और पथराव कर दिया।

इसमें थाने के शीशे टूट गए, दो जीप और एक लेपर्ड बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। इस पर पुलिस ने लाठी फटकार कर भीड़ को दौड़ा दिया, जिसमें एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए।

एसडीएम सतीश चंद शुक्ला और सीओ अरविंद कुमार ने मौके पर पहुंच कर लोगों को समझाया, लेकिन उन्होंने एसडीएम व सीओ पर ही पथराव कर डाला। अपने आप को बचाने के लिए दोनों अधिकारियों ने दूसरे मोहल्ले में जाकर जान बचाई।
विज्ञापन

फोर्स लेकर पहुंचे एसपी

घटना की सूचना मिलने पर एसपी डॉ. बृजेश कुमार मौके पर पहुंचे और फोर्स बुलाकर लोगों से बात की। कुछ देर बाद लोगों को पता चला कि युवकों को दिल्ली रेफर किया गया था और दोनों अब खतरे से बाहर हैं। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

उन्होंने कहा कि पुलिस का कोई वाहन क्षतिग्रस्त नहीं हुआ है और न ही थाने पर पथराव में नुकसान हुआ है। हालांकि कुछ लोगों ने जाम लगाकर पथराव किया था। ऐसे लोगों को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है। आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें