फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में दर्दनाक हादसा: नहर में नहाने गए 12 साल के बच्चे की डूबने से मौत, एक को MCD कर्मी बचाया

Fri, 08 May 2026 10:32 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बच्चे के पिता अब्दुल माजिद ने बताया कि उनके बच्चे की जान विभागीय लापरवाही से गई है। पास में ही एसपीटी प्लांट परिसर में काफी संख्या में सिक्योरिटी गार्ड तैनात रहते हैं, वहां घेराबंदी भी है। 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के आदर्श नगर स्थित मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन के पास शुक्रवार दोपहर सिंचाई नहर में नहाने गए 12 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। जबकि वहां से गुजर रहे एक एमसीडी कर्मचारी ने समय रहते डूब रहे दूसरे बच्चे को नहर से बाहर निकाल कर उसकी जान बचा ली। इस नहर में दिल्ली जलबोर्ड के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का साफ पानी गिरता है। नहर की दीवार और सिक्योरिटी गार्ड नहीं होने से आए दिन यहां बच्चे यहां नहाने के लिए आते हैं। मृत बच्चे की पहचान आहिल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक आहिल अपने पिता अब्दुल मजीद, मां, एक भाई और बहन के साथ जहांगीरपुरी सी ब्लॉक में रहता था। पास के ही एक स्कूल में वह छठी कक्षा में पढ़ता था। उसके परिचित अलाउद्दीन ने बताया कि हर साल गर्मी के दिनों में काफी संख्या में बच्चे इस नहर में नहाने के लिए आते हैं। दीवार और न ही सिक्योरिटी गार्ड मौजूद होने की वजह से बच्चों को रोकने वाला कोई नहीं है। जांच में पता चला कि इस नहर में नहाने के लिए जहांगीरपुरी से एक साथ 10 बच्चे आए थे। सभी बच्चे 10 से 14 वर्ष के थे। इनमें से आठ बच्चे समय रहते खुद ही पानी से बाहर आ गए। जबकि दो बच्चे डूबने लगे। एक बच्चे को एमसीडी कर्मचारी ने निकाल लिया, जबकि दूसरे बच्चे की मौत हो गई। करीब 60 फीट चौड़े व 10 फीट गहरे इस नाले में एसटीपी का साफ पानी आता है।
विज्ञापन

बच्चे के पिता अब्दुल माजिद ने बताया कि उनके बच्चे की जान विभागीय लापरवाही से गई है। पास में ही एसपीटी प्लांट परिसर में काफी संख्या में सिक्योरिटी गार्ड तैनात रहते हैं, वहां घेराबंदी भी है। वहीं कुछ ही दूरी पर इस प्लांट का पानी जिस नहर में जाता है, वहां कोई भी सुरक्षा नहीं है। माजिद ने पुलिस से इस मामले में जांच कर संबंधित विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें