फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजारों यात्रियों के लिए गुड न्यूज: दिल्ली-फरीदाबाद के बीच चलेगी नई मेमू ट्रेन, रेल मंत्री ने दी मंजूरी

Fri, 08 May 2026 08:21 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार


दिल्ली और फरीदाबाद के बीच आवागमन अब और आसान हो जाएगा। मुख्यमंत्री के अनुरोध के बाद केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दोनों शहरों के बीच नई मेनलाइन इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट (मेमू) रेल सेवा शुरू करने की मंजूरी दे दी है। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की मांग पर दिल्ली-फरीदाबाद को मिली नई मेमू रेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली और फरीदाबाद के बीच रोजाना सफर करने वाले लोगों को एक नई मेमू ट्रेन मिलेगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसकी मांग की थी, जिस पर केंद्र सरकार ने नई मेमू रेल सेवा को मंजूरी दे दी है, जिससे हजारों यात्रियों को भीड़ और देरी से राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

दिल्ली और फरीदाबाद के बीच आवागमन अब और आसान हो जाएगा। मुख्यमंत्री के अनुरोध के बाद केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दोनों शहरों के बीच नई मेनलाइन इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट (मेमू) रेल सेवा शुरू करने की मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री ने इस फैसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग रोज रोजगार, पढ़ाई और अन्य कामों के लिए दिल्ली आते हैं। लंबे समय से अतिरिक्त और बेहतर रेल सेवा की मांग की जा रही थी, जिसे अब मंजूरी मिल गई है।
 
विज्ञापन

दिल्ली की हर जरूरत में केंद्र हमारे साथ- रेखा गुप्ता
सीएम ने बताया कि दिल्ली सरकार आम लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए केंद्र के साथ मिलकर काम कर रही है। ये ट्रेन आमतौर पर 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती है और रोजाना यात्रा करने वाले कर्मचारियों, छात्रों और कामकाजी लोगों के लिए काफी उपयोगी मानी जाती है। आधुनिक मेमू ट्रेनों में एलईडी लाइट, जीपीएस आधारित सूचना सिस्टम, बायो-टॉयलेट और सीसीटीवी जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें