फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा: राजधानी की चपेट में आया बाइक सवार, मौत

Sat, 21 Mar 2015 08:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी रेलवे क्रॉसिंग के बंद फाटक को पार करने के दौरान शनिवार को बाइक सवार युवक राजधानी की चपेट में आ गया। बाइक करीब 200 मीटर तक ट्रेन के साथ घसीटती चली गई। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के कैलाशपुर गांव निवासी प्रेम (35) शनिवार सुबह खरीदारी करने के लिए बाइक से दादरी जा रहा था। इस दौरान हावड़ा से दिल्ली की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस को पास देने के लिए दादरी-नोएडा मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग का फाटक बंद था। इसके बावजूद प्रेम फाटक के नीचे से बाइक को निकालकर ट्रैक पार करने लगा।

इसी दौरान वह राजधानी की चपेट में आ गया। बाइक ट्रेन के साथ करीब 200 मीटर तक घसीटती चली गई। घटनास्थल से चार किलोमीटर दूर जाकर ट्रेन रुकी। चालक ने इंजन के आगे फंसे बाइक के टुकड़ों को निकाला। पांच मिनट बाद ट्रेन रवाना हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद प्रेम के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन माह में हुए हादसे
5 फरवरी : दादरी रेलवे स्टेशन के पास एक शख्स ट्रेन की चपेट में आया
28 जनवरी : मारीपत रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति की मौत
1 जनवरी : दादरी में ट्रेन की चपेट में आने पर व्यक्ति की मौत, शिनाख्त नहीं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें