फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली मेट्रोः कोविड प्रोटोकॉल के बीच स्टेशनों में मिला प्रवेश

Thu, 10 Sep 2020 04:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सिलसिलेवार तरीके से शुरू हो रही हैं। मेट्रो में यात्रा करने के लिए डीएमआरसी ने कई नियम-कायदे लागू किए हैं और लोगों को कोविड प्रोटोकॉल के अंतर्गत ही स्टेशनों में प्रवेश दिया जा रहा है। अमर उजाला टीम ने कई स्टेशनों पर इसकी पड़ताल की। 

विज्ञापन


सुबह 9:30 बजे, 
स्थान वेलकम मेट्रो स्टेशन

कोरोना के प्रकोप को देखते हुए वेलकम मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों के प्रवेश और निकासी के लिए केवल एक ही द्वार खोला गया था। मुख्य मार्ग पर स्थित प्रवेश और निकासी मार्ग को बंद रखा गया था। सुबह नौ बजे से पहले यहां आने वाले यात्रियों की संख्या बहुत कम थी। हालांकि, साढ़े नौ बजे के बाद यात्रियों की संख्या में कुछ इजाफा देखा गया। सुरक्षा के तौर पर मेट्रो के प्रवेश द्वार पर दिल्ली पुलिस के जवान समेत अर्द्धसैनिक बल के जवान भी मौजूद थे। जो यहां आने वाले यात्रियों को कोरोना के नियमों का पालन करने का संदेश दे रहे थे।

चरणबद्ध तरीके से कराया गया यात्रियों का प्रवेश
मेट्रो स्टेशन पर आने वाले यात्रियों की सबसे पहले मास्क की अनिवार्यता की जांच के साथ थर्मल स्कैनिंग की जा रही थी। इसके बाद सामान्य तापमान होने पर यात्रियों को आगे उनके सामान के सैनिटाइजेशन के लिए भेजा जा रहा था। इसके तहत यात्रियों के बैग व अन्य सामान को पूरी तरह से सैनिटाइज किया जा रहा था। इस प्रक्रिया के बाद यात्रियों के हाथों को सैनिटाइज कराने के लिए मशीन की व्यवस्था भी की गई थी। इन चरणों के गुजरने के बाद ही यात्रियों को मेट्रो में प्रवेश की अनुमति दी जा रही थी। वहीं, मेट्रो स्टेशन के बाहर लाल लकीरे खींचकर शारीरिक दूरी के पालन करने की व्यवस्था की गई थी। 
विज्ञापन


रेड लाइन में सफर की इच्छा को लेकर बैरंग लौटे यात्री
पिंक लाइन के शुरू होने के बाद  कुछ ऐसे यात्री भी थे जो रेड लाइन में यात्रा करने की मंशा से पहुंचे थे। हालांकि, बाद में उन्हें बैरंग लौटना पड़ा। दरअसल, वेलकम मेट्रो स्टेशन पिंक लाइन और रेड लाइन दोनों पर ही आता है। ऐसे में कई यात्रियों को दुविधा थी कि रेड लाइन पर भी मेट्रो का संचालन शुरू हो गया है, लेकिन बाद में मेट्रो के स्टाफ ने यात्रियों को रेड लाइन के बारे में गुरुवार से चलने की जानकारी दी। इस पर लोग मायूस तो हुए लेकिन, एक  दिन के इंतजार के लिए खुशी भी हुए।  

लोगों ने कहा...
काफी समय बाद मेट्रो में सफर करने का मौका मिल रहा है। अब बस के धक्के नहीं खाने पड़ेंगे। मेट्रो में भी कोरना के नियमों का पालन करते हुए यात्रा करूंगा।
-रविंद्र कुमार, यात्री 
मुझे वेलकम से कश्मीरी गेट जाना था। इसके लिए रेड लाइन की मेट्रो में सवार होना था हालांकि, यहां आकर जानकारी मिली कि अभी रेड लाइन की मेट्रो का संचालन नहीं हुआ है। इस वजह से बस की यात्रा करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

-राम सिंह, यात्री 
मेट्रो के चलने से खुशी हुई है। क्योंकि, मेट्रो से बस के मुकाबले समय की बचत होती है। ऐसे में कोरोना के नियमों का पालन करते हुए मेट्रो का सफर सुगम है।
-सत्येंद्र, यात्री 
-लंबे समय बाद मुझे मेट्रो में सफर करने का अवसर मिल रहा है। अब अपनी मंजिल पर समय और सुविधा के साथ पहुंचना आसान होगा।
-सलमान, यात्री 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें