फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: बेकाबू कार ने 6 लोगों को कुचला

Sat, 23 Aug 2014 03:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के इंद्रलोक इलाके में एक एसेंट कार ने सड़क किनारे सो रहे 6 लोगों को रौंद दिया जिसके बाद सभी की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि शुक्रवार देर रात इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन के पास सड़क किनारे कुछ रिक्शा चालक सो रहे थे, रात में एक तेज गति से आती एसेंट कार के चालक ने इन रिक्शा चालकों पर अपनी कार चढ़ा दी, जिससे 6 चालक घायल हो गए।

इन्हें आनन-फानन में बड़ा राव हिंदू अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इनका इलाज चल रहा है। दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों ऐसी घटनाएं तेजी से सामने आ रही हैं।
विज्ञापन


पिछले एक हफ्ते में कार से सड़क किनारे सो रहे लोगों के कुचले जाने की ये चौथी घटना है। एक घटना निगम बोधघाट की है, जिसमें कार के रौंदने से 12 लोग घायल हो गए थे और एक की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


वहीं शांतिवन में एक कार ने 4 को रौंदा था जिसमें से एक की मौत हो गई थी। नोएडा के खोड़ा में भी एक ऐसी ही घटना हुई थी जिसके बाद लोगों ने बहुत बवाल मचाया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें