दिल्ली सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया से दिल्ली स्कूलों में निर्माण घोटाले के मामले में एसीबी ने पूछताछ की। एसीबी के संयुक्त पुलिस आयुक्त ने बताया कि इस मामले में जांच अभी जारी है।
दिल्ली सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया शुक्रवार सुबह 11:00 बजे भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB) के समक्ष पेश हुए। उनसे दिल्ली सरकार के स्कूलों में कक्षाओं और स्कूल भवनों के निर्माण में कथित अनियमितताओं और बड़े पैमाने पर घोटाले के मामले में पूछताछ की गई।
विज्ञापन
यह मामला भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 2018 की धारा 13(1) के तहत दर्ज एफआईआर संख्या 31/2025 से संबंधित है, जिसमें भारतीय दंड संहिता की धारा 409 और 120बी भी शामिल है। एसीबी ने एक स्वतंत्र 'पंच' गवाह की उपस्थिति में सिसोदिया से मामले से जुड़े विभिन्न तथ्यों और परिस्थितियों पर सवाल-जवाब किए। उनके जवाबों को रिकॉर्ड किया गया। पूछताछ के बाद सिसोदिया दोपहर 2:30 बजे एसीबी कार्यालय से रवाना हुए। एसीबी के संयुक्त पुलिस आयुक्त ने बताया कि इस मामले में जांच अभी जारी है।