फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीला दीक्षित को एसीबी का नोटिस, टैंकर घोटाले में होगी पूछताछ

Thu, 14 Jul 2016 07:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शीला दीक्ष‌ित
विज्ञापन
दिल्ली जल बोर्ड में 400 करोड़ रुपये के वाटर टैंकर घोटाले मामले में भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को पूछताछ के लिए नोटिस जारी कर दिया है। 
विज्ञापन


एसीबी के मुताबिक उन्हें 26 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। हालांकि शीला दीक्षित का कहना है कि उन्हें नोटिस तो मिला है। वह पूरा सहयोग करने को भी तैयार है लेकिन नोटिस में तारीख का जिक्र नहीं है। 

एसीबी चीफ मुकेश कुमार मीणा के मुताबिक उन्हें दिल्ली सरकार के जल मंत्री की ओर से शिकायत मिली थी कि दिल्ली जल बोर्ड में वाटर टैंकर घोटाला हुआ है। उसी शिकायत को लेकर एसीबी जांच कर रही है। 
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री से 26 अगस्त को होगी पूछताछ

शीला दीक्षित - फोटो : file photo
जांच रिपोर्ट के मुताबिक यह घोटाला पूर्व मुख्यमंत्री के जल बोर्ड अध्यक्ष रहते हुआ। इसे लेकर जलबोर्ड के अधिकारियों समेत शीला दीक्षित को नोटिस जारी किया गया है। उन्हें पूछताछ के लिए 26 अगस्त को  बुलाया गया है। 

मीणा का कहना है कि शीला दीक्षित से पहले जल बोर्ड के कुछ अधिकारियों से भी पूछताछ की जाएगी। उधर, शीला दीक्षित का कहना है कि यह सिर्फ एक राजनीति से प्रेरित आरोप है। 

उन्होंने बताया कि जो नोटिस मिला है उसमें सिर्फ अगस्त माह का जिक्र है, किसी तारीख के बारे में नहीं बताया गया है। जब भी बुलाया जाएगा वह पूछताछ में शामिल होने को तैयार है। 
विज्ञापन

केस में दिल्ली सरकार के जलमंत्री हैं शिकायतकर्ता

कप‌िल म‌िश्रा
बताते चलें कि यह घोटाला 2012 का है जब शीला दीक्षित दिल्ली की मुख्यमंत्री होने के साथ जल बोर्ड की अध्यक्ष थी। आरोप है कि 385 स्टेनलेस स्टील के टैंकर किराये पर लेने में यह घोटाला हुआ था। 

इसे लकर मौजूदा केजरीवाल सरकार ने एक जांच कराई थी जिसकी रिपोर्ट अगस्त 2015 में आ गई थी। लेकिन केजरीवाल सरकार ने 11 महीने बाद इसकी जांच के लिए आगे बढ़ाई। 

एसीबी ने इस जांच रिपोर्ट के आधार पर शीला दीक्षित समेत केजरीवाल सरकार पर भी केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दिल्ली सरकार के जल मंत्री कपिल मिश्रा को इसमें शिकायतकर्ता बनाया गया है। एसीबी उन्हें बुलाकर पूछताछ भी कर चुकी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें