फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजीआई एयरपोर्ट पर एसी खराब, घंटों परेशान रहे यात्री

Fri, 08 Jul 2016 08:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यात्रियों को गर्मी के कारण बेहद परेशान होना पड़ा। वातानुकूलित संयंत्र के खराब होने से विमान का इंतजार कर रहे यात्री पसीने से तरबतर रहे।
विज्ञापन


दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल-1डी पर बृहस्पतिवार को अचानक से वातानुकूलित संयंत्र ने काम करना बंद कर दिया।

विमान का इंतजार करने वाले यात्रियों ने इसकी शिकायत बार-बार एयरपोर्ट प्रबंधन से की, लेकिन करीब छह घंटे तक उन्हें कोई राहत नहीं मिली।
Trending Videos
विज्ञापन

एयरपोर्ट लाउंज में एयरकंडीशन प्रभावित

बता दें कि टर्मिनल के बाहर मेट्रो निर्माण कार्य चल रहा है। खुदाई के कारण बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई। इसके कारण एयरपोर्ट लाउंज में एयरकंडीशन प्रभावित हो गया।

राहत की बात यह थी कि ईद के कारण यात्रियों का जमावड़ा बृहस्पतिवार को काफी कम था। एयरपोर्ट संचालित करने वाली कंपनी डायल का कहना है कि खुदाई के कारण चिल्ड वाटर सप्लाई लाइन प्रभावित हो गई।

हालांकि, गर्मी व उमस से राहत के लिए पंखा व कूलर का प्रबंध किया गया। प्रभावित लाइन को ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। बृहस्पतिवार रात तक स्थिति ठीक हो जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें