फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच बजे के बाद नहीं चलेंगे सरकारी दफ्तरों के एसी

Fri, 06 Jun 2014 01:04 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली समस्या दूर करने में नाकाम अफसरों ने अब इसे बचाने के लिए अभियान चलाने की तैयारी की है। कारपोरेशन अफसरों की सिफारिश पर सरकारी आफिसों में पांच बजे के बाद एसी चलाने पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन


सरकारी आवासों-आफिसों के बाहर मनमाने तरीके से लाइटें नहीं जलेंगी। कारपोरेशन केएमडी एपी मिश्रा की सिफारिश को शासन ने गंभीरता से लिया है। लोगों को भरपूर बिजली देने के लिए अब बिजली बचाने का निर्णय लिया गया है।

विशेषज्ञों का मानना है कि अभियान चलाकर 10 फीसदी बिजली की बचत की जा सकती है। मुख्य सचिव ने सरकारी आफिसों में पांच बजे के बाद एसी चलाने पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन


निकायों-प्राधिकरणों के निर्देशन में जलने वाली स्ट्रीट लाइटों का समय पांच बजे से बढ़ाकर आठ बजे रात से सुबह पांच बजे तक कर दिया गया है। इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


लोगों को जागरूक करने के लिए हैंडबिल बंटवाने और वॉलपेंटिंग कराने का निर्णय लिया है। इसके आदेश एक्सईएन को भेज दिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें