फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसी-स्लीपर के तत्काल टिकट का समय बदला

Mon, 15 Jun 2015 01:37 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आपको ट्रेन का तत्काल टिकट लेना है तो जरा बदले नियमों को जरूर पढ़ लें। सोमवार से एसी श्रेणी और स्लीपर श्रेणी के तत्काल टिकट का समय बदल जाएगा।
विज्ञापन


एसी श्रेणी के तत्काल टिकट सुबह 10 बजे से 11 बजे तक मिलेंगे। जबकि स्लीपर क्लास के तत्काल टिकट 11 बजे से 12 बजे तक मिलेंगे। ऐसे में दोनों श्रेणी के टिकट के लिए लोगों को अलग-अलग समय पर पहुंचना पड़ेगा।

रेलवे सूत्रों की मानें तो दोनों श्रेणी के तत्काल टिकट एक ही समय पर बुक होने की वजह से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ती थी। पीआरएस काउंटर पर दोनों श्रेणी के लिए एक ही लाइन लगती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में स्लीपर टिकट वालों के कारण एसी टिकट वाले भी लेट हो जाते थे। उन्हें तत्काल टिकट नहीं मिल पाता था। अब रेलवे ने दोनों के लिए अलग समय निर्धारित कर दिया है।

सोमवार से नए नियमों के मुताबिक ही तत्काल टिकट बुक होंगे। रेलवे अधिकारियों पीआरएस काउंटर स्टाफ को सर्कुलर भेजकर इसकी जानकारी दे दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें