फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greno: सुपरटेक ऑक्सफोर्ड स्क्वायर सोसाइटी में फटा AC का कंप्रेशर, तीन फ्लैट तक पहुंची आग; फायर सिस्टम रहा फेल

Sun, 12 May 2024 10:28 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

आरोप है कि सोसाइटी का फायर सिस्टम काम नहीं करता है। इस कारण पड़ोसी इको विलेज-3 सोसाइटी के फायर सिस्टम का उपयोग कर आग पर काबू पाया गया। 
विज्ञापन
ग्रेनो वेस्ट की सुपरटेक ऑक्सफोर्ड स्क्वायर सोसाइटी की घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेनो वेस्ट की सुपरटेक ऑक्सफोर्ड स्क्वायर सोसाइटी में रविवार सुबह फ्लैट में लगे एसी का कंप्रेशर फट गया। इससे एसी में आग लग गई। जो प्रथम और द्वितीय फ्लोर के फ्लैट की बालकनी तक जा पहुंची। आग से तीनों फ्लैट की बालकनी का रखा सामान जल गया। आरोप है कि सोसाइटी में आग बुझाने के इंतजाम नहीं हैं।

विज्ञापन

निवासियों ने बताया कि घटना रविवार सुबह करीब 3:30 बजे की है। भूतल पर बने फ्लैट की बालकनी में एसी रखा हुआ है। सुबह उसका कंप्रेशर फट गया, जिससे बालकनी में रखे अन्य सामान में आग लग गई। आग की लपटें प्रथम और द्वितीय फ्लोर की बालकनी तक पहुंच गई। उन दोनों फ्लैट की बालकनी में सारा सामान भी जल गया। आग लगने की सूचना मेंटेनेंस टीम को दी गई। 
विज्ञापन

आरोप है कि सोसाइटी का फायर सिस्टम काम नहीं करता है। इस कारण पड़ोसी इको विलेज-3 सोसाइटी के फायर सिस्टम का उपयोग कर आग पर काबू पाया गया। आरोप है कि सोसाइटी के फायर सिस्टम दुरुस्त नहीं होने के कारण किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। दमकल विभाग भी अनदेखी कर रहा है। निवासी बार-बार फायर सिस्टम दुरुस्त करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें