फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसी कोच का सफर फिर महंगा, नया टैक्स लागू

Sun, 15 Nov 2015 09:32 PM IST
नवनीत शरण/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे का सफर एक बार फिर महंगा होने वाला है। अब आपसे सर्विस टैक्स के साथ ही स्वच्छ भारत सेस टैक्स भी रेलवे वसूलेगा। कुल मिलाकार बात करें तो आपको यात्रा टिकट पर अब सर्विस टैक्स व स्वच्छ भारत सेस टैक्स के रूप में कुल कीमत का 4.35 प्रतिशत टैक्स के रूप में ही चुकाना पड़ेगा।
विज्ञापन


महंगाई की मार रेलवे यात्रा पर एक बार फिर पड़ने वाला है। पंद्रह नवंबर से रेलवे यात्रा किराया बढ़ जाएगा। एसी फस्ट, सकेंड व थर्ड क्लास के टिकट पर अब बढ़े हुए टैक्स के साथ किराया चुकाना होगा।

हालांकि यह कर भार सिर्फ एसी कोच में ट्रेन से सफर करने वालों को ही देना होगा। स्लीपर कोच व अनारक्षित टिकट से यात्रा करने वाले यात्रियों को इस तरह के टैक्स से रेलवे ने बाहर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वच्छ भारत सेस टैक्स भी जुड़ेगा

रेलवे ने अपने नये सर्कुलर में कहा है कि पंद्रह नवंबर से सर्विस टैक्स बढ़ जाएगा। हालांकि जिन लोगों ने पंद्रह नवंबर से पहले टिकट लिया है उनके लिए राहत दी गई है।

उनसे बढ़ा हुआ टैक्स नहीं वसूला जाएगा। यानी अगर आपकी टिकट पंद्रह नवंबर के बाद की भी है तो ट्रेन में यात्रा के दौरान बढ़ा हुआ टैक्स टीटीई नहीं वसूलेगा। रेलवे के नये नियम के अनुसार 14 प्रतिशत यात्रा भाड़े पर सर्विस टैक्स लेगा और .5 प्रतिशत स्वच्छ भारत सेस टैक्स भी यात्रा टिकट पर जोड़ा जाएगा।

यह टैक्स टिकट दर के 30 प्रतिशत पर ही लागू होगा। लिहाजा आपको सर्विस टैक्स व स्वच्छ भारत टैक्स का भार 4.35 प्रतिशत ही पड़ेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें