फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो किराया : ABVP के कार्यकर्ता उतरे सड़कों पर, जमकर किया प्रदर्शन

Wed, 11 Oct 2017 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रदर्शन करते एबीवीपी के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मेट्रो किराए में बढ़ोतरी करने के विरोध में बाराखंभा स्थित मेट्रो के मुख्यालय(मेट्रो भवन) के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


एबीवीपी कार्यकर्ता मेट्रो भवन के गेट को धक्का देते हुए परिसर के अंदर घुस गए। वहां कुछ देर विरोध करने के बाद उन्हें बाहर निकाला गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ बहसबाजी भी हुई।

एबीवीपी के प्रदेश मंत्री भरत खटाना ने कहा कि डीएमआरसी ने इस साल दूसरी बार किराए में बढ़ोतरी की है। इस फैसले से आम छात्र काफी परेशान हैं। किराए में वृद्धि होने से इसका असर उनकी जेब पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थी कॉलेज आने-जाने के लिए मेट्रो का ही इस्तेमाल करते हैैं

प्रदर्शन करते एबीवीपी के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
अधिकतर विद्यार्थी कॉलेज आने-जाने के लिए मेट्रो का ही इस्तेमाल करते हैैं। उन्होंने कहा कि एबीवीपी हमेशा से छात्रों को मेट्रो में विशेष छूट देने की मांग करता आ रहा है। लेकिन छात्रों के लिए अब तक ऐसा कोई प्रावधान नहीं किया गया।

​उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार, केन्द्र सरकार व मेट्रो बोर्ड ने मिलकर छात्र विरोधी कदम उठाया है। एबीवीपी इस कदम के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेगी।

प्रदर्शन के बाद एबीवीपी की ओर से दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक विकास कुमार को एक ज्ञापन भी सौंपा।  ज्ञापन में एबीवीपी ने छात्र विरोधी इस फैसले को वापस लेने और विद्यार्थियों को मेट्रो पास उपलब्ध करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें