फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: एबीवीपी ने घोषणा पत्र बनाने के लिए मांगे सुझाव

विज्ञापन
विज्ञापन
-वेबसाइट भी की लॉन्च, डूसू मेनिफेस्टो डॉट इन पर सुझाव देने की अपील
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने चुनाव घोषणा पत्र बनाने के लिए ऑनलाइन सुझाव मांगे हैं। इसके लिए संगठन ने डूसू मेनिफेस्टो डॉट इन वेबसाइट लॉन्च की है।

वेबसाइट पर छात्रों से मिलने वाले सुझावों को घोषणापत्र तैयार करने की प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। संगठन का फोकस उन मुद्दों को सामने लाने पर है, जिनका सामना दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र रोजाना करते हैं। वेबसाइट के माध्यम से कॉलेज स्तर की समस्याओं से लेकर विश्वविद्यालय से जुड़े व्यापक मुद्दों तक छात्रों की राय जुटाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एबीवीपी के प्रदेश मंत्री सार्थक शर्मा ने कहा कि संगठन हर छात्र से सुझाव लेकर उनके हितों के लिए काम करता है। उन्होंने कहा कि छात्रों की समस्याएं और अपेक्षाएं ही अभाविप की प्राथमिकता हैं। संगठन का प्रयास है कि दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रत्येक छात्र की आवाज घोषणापत्र में उचित स्थान पाए और छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जा सके। मालूम हो कि डीयू छात्र संगठन चुनाव 18 सितंबर को होने हैं, उससे पहले विभिन्न छात्र संगठन अपना घोषणा पत्र साझा करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें