फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों का बैग चुराने वाले गैंग का खुलासा, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर गश्त करने के दौरान रेलवे पुलिस ने दबोचा, बैग में मिले 5.5 लाख के गहने, पुलिस कर रही है आरोपियों से पूछताछ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर गश्त के दौरान जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने तीन संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 5.5 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के गहने बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान सबोली निवासी वीरेंद्र, जितेंद्र और लोनी, गाजियाबाद निवासी आलोक के रूप में हुई है। आरोपी नीले रंग के ट्रॉली बैग लेकर प्लेटफॉर्म नंबर-11 पर घूम रहे थे। जांच में पता चला कि आरोपियों पर पहले से मामले दर्ज हैं। रेलवे पुलिस उपायुक्त भरत रेड्डी ने बताया कि 31 अगस्त की देर रात जीआरपी के जवान आरपीएफ कर्मियों के साथ पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर गश्त कर रहे थे। पुलिसकर्मियों ने प्लेटफॉर्म नंबर-11 पर तीन युवकों को नीले रंग का ट्रॉली बैग लेकर संदिग्ध हालत में घूमते देखा। पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोककर बैग के बारे में पूछताछ की। तीनों बैग और उसमें रखे सामान के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें