महिला पर फॉरेनर्स एक्स का मामला कर्नाटक में दर्ज है। काफी समय से महिला पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर रही थी। पुलिस ने महिला को गुरुग्राम से दबोचा है। पुलिस ने अपराध शाखा के अलावा कर्नाटक पुलिस को अजीजा की गिरफ्तारी की सूचना दे दी है। आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन की जा रही है।
पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अमरुथा गुगुलोथ ने बताया कि मयूर विहार थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि उज्बेकिस्तानी एक महिला जो कई मामलों में फरार है, वह गुरुग्राम में छिपकर रह रही है। फौरन एक टीम का गठन किया गया। पुलिस की टीम ने टॉवर-सी-3, सेक्टर-67ए, गुरुग्राम की एक इमारत से आरोपी को दबोच लिया।