बुलंदशहर में एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। सोमवार को दो दर्जन सवारियों से भरी टाटा 407 अनियंत्रित होकर हाईवे पर ही पलट गई। जिसमें करीब आधा दर्जन बच्चों समेत लगभग 2 दर्जन लोग घायल हो गए।
मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खुर्जा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह घटना खुर्जा देहात के एनएच 91 के अग्रवाल फाटक पुल से उतरते समय हुआ था।
इस घटना में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।