फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला मैदान पहुंचकर बोले केजरीवाल- पुरानी पेंशन बहाली का विशेष सत्र में लाएंगे प्रस्ताव

Mon, 26 Nov 2018 01:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली का समर्थन करने रामलीला मैदान पहुंचे केजरीवाल - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में देश भर से आए कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर जुटे तो मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी समर्थन देने उनके बीच पहुंच गए। केजरीवाल ने यहां मौजूद मंच से कहा कि सरकारी कर्मचारियों को दुखी कर कोई सरकार खुश नहीं रह सकती।

विज्ञापन


केजरीवाल ने आज विधानसभा के विशेष सत्र में पुरानी पेंशन लागू करने का प्रस्ताव पेश करने की बात कही। जिससे आंदोलन में शामिल होने आए कर्मचारियों की खुशी दोगुनी हो गई। केजरीवाल ने कहा नई पेंशन स्कीम धोखा है। इसलिए वे पुरानी पेंशन लागू कराने को लेकर सरकारी कर्मचारियों के आंदोलन में शामिल हैं।

अगर केंद्र सरकार ने अगले तीन महीने में पुरानी पेंशन को लागू नहीं किया तो वो देश भर के लोगों और गैर बीजेपी शासित राज्यों को लामबंद करेंगे। सरकारी कर्मचारी केंद्र सरकार के खिलाफ हो जाएंगे।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह भी रामलीला मैदान पहुंचे और उन्होंने कहा, जब 40 दिन सांसद व विधायक रहे लोगों को ताउम्र पेंशन मिल सकता है, तो 40 साल तक सरकारी कर्मचारी रहे लोगों को क्यों नहीं पेंशन मिल सकता।

मौजूदा केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए संजय सिंह ने कहा इस सरकार ने घोटाला करने वाले और भ्रष्टाचार करने वालों का साथ दिया है। रामलीला मैदान का श्राप मत लेना। पेंशन वालों को हलके में जो लेगा उसे रामलीला मैदान में कही गयी बातों का श्राप लगेगा। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें