आपको याद होगा कि एक रिपोर्ट में बात सामने आई थी कि केजरीवाल सरकार ने विज्ञापन पर करोड़ों रुपए खर्च कर दिए हैं। जिसके बाद विपक्ष ने उनपर तीखा हमला बोला था। कांग्रेस की ओर से सुशील गुप्ता ने केजरीवाल के खिलाफ एक अभियान चलाया था।
उन्होंने एक पोस्टर जारी किया जिस पर लिखा था 854 करोड़ रुपए जनता की कमाई, केजरीवाल ने प्रचार में लुटाई। सुशील गुप्ता ने इसे वसूली दिवस का नाम दिया था।
मालूम हो कि सुशील गुप्ता स्कूल कॉलेज और अस्पताल चलाने के साथ समाज सेवा भी करते हैं। सुशील गुप्ता केजरीवाल के समर्थक रहे हैं और समाज में एक साफ छवि रखते हैं। गुप्ता के नाम का ऐलान करते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि वह 15000 बच्चों को फ्री एजुकेशन दे रहे हैं तो इससे बड़ा काम क्या होगा।