पुलिस ने मॉल प्रबंधन से वॉशरूम के बाहर की सीसीटीवी फुटेज ले ली है। सीसीटीवी में सुबह से लेकर दोपहर तक कई महिलाएं वॉशरूम जाती दिख रही हैं, लेकिन किस महिला ने वहां नोट रखे, यह स्पष्ट नहीं हो रहा है। दो साल पहले केंद्र सरकार ने नोट बंदी लागू की थी।
पुलिस की प्राथमिक जांच में मॉल प्रबंधन की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। आशंका यह भी जताई जा रही है कि हो सकता है कि नोटबंदी के दौरान किसी शोरूम में कहीं रुपये रखे रह गए हों, लेकिन जैसे ही सफाई हुई होगी तो नोट मिल गए जिन्हें मौका पाकर वॉशरूम में छिपा दिया गया।
हालांकि, आशंका तो यह भी जताई जा रही है कि हो सकता है कि किसी ने नोट बदलने का भरोसा दिया हो या फिर किसी शोरूम वाले ने कहा हो कि पुराने नोट लेकर लाओ, हम बदल देंगे, बाद में वह मुकर गया हो। ऐसे में सवाल यह उठता है कि कोई बाहरी व्यक्ति मॉल में नोट लेकर कैसे घुस गया, क्योंकि गेट पर सघन चेकिंग (स्कैनिंग) भी होती है। प्रवेश के दौरान सुरक्षा कर्मियों से बड़ी चूक भी हो सकती है।