फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरस अटैक का झांसा देकर करते थे वसूली, 1500 विदेशियों को ठगने वाले फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा

Thu, 29 Nov 2018 08:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वायरस अटैक का झांसा देकर 1500 से अधिक विदेशी नागरिकों को ठगने वाले नौ फर्जी कॉल सेंटर का नोएडा पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से 27 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी यूएसए, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया सहित 12 देशों के लोगों के कंप्यूटर व लैपटॉप पर पॉप अप मेसेज भेजकर ठगते थे। नोएडा पुलिस से इसकी शिकायत माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के अधिकारियों ने की थी।

विज्ञापन


एसएसपी डा. अजयपाल शर्मा के मुताबिक, कोतवाली सेक्टर-20 में 4, सेक्टर-58 में 2 और फेज थ्री, एक्सप्रेस वे व इकोटेक क्षेत्र में एक-एक फर्जी कॉल सेंटर पकड़ा गया है। इनमें एक ही तरह से ठगी हो रही थी। ये लोग विदेशी नागरिकों के कंप्यूटर स्क्रीन पर पॉप अप मेसेज भेजते थे। इसे ऐसा बनाया जाता था जिससे लगता था कि यह वायरस है। इसके बाद उसी मेसेज में दिए गए चैट ऑप्शन से संपर्क कर पैसे मंगवाते थे। आरोपी बीटेक व एमबीए कर चुके हैं और कई महीने से हजारों डॉलर ठग चुके हैं।
ऐसे करते हैं ठगी

सभी आरोपियों के निशाने पर विदेशी कंप्यूटर यूजर्स ही थे। इसके लिए पहले ये लोग कई तरह के पॉप अप मेसेज तैयार कर लेते थे। फिर विदेशी लोगों का आईपी एड्रेस किसी माध्यम से लेकर उनके कंप्यूटर स्क्रीन पर वार्निंग लिखा पॉप अप मेसेज भेजते थे। इसके नीचे इन आरोपियों से संपर्क करने का एड्रेस भी होता था। इसके बाद लोगों से संपर्क करके ठीक करने के एवज में 100 डॉलर से तीन हजार डॉलर तक की रकम मंगा लेते थे। कई बार ये लोग धमकी देकर भी पैसे वसूलते थे
विज्ञापन

वायरस होता ही नहीं था 

आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि ये लोग जो पॉप अप मेसेज भेजते थे। वह कोई वायरस नहीं होता था। वायरस जैसा लगता था। इससे सिस्टम में कोई खराबी भी नहीं होती थी। एक बार शटडाउन करने से ऑटोमेटिक सब ठीक हो जाता है, लेकिन यूएसए, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया में काफी संख्या में लोग जल्दबाजी में उसे अपडेट करने के लिए डॉलर में पैसे देने को तैयार हो जाते थे इसलिए उनसे अमेरिका के ही पे-पाल गेटवे से डॉलर में पैसे मंगाते थे और फिर उसे दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर करा लेते थे।
 

विज्ञापन

पकड़े गए कॉल सेंटर

1. एफ-12, सेक्टर-8
2. एफ-16, सेक्टर-6
3. बी-84, सेक्टर-2
4.ई-48, सेक्टर-3
5. 240 उद्योग केंद्र इकोटेक तीन
6. बी-23, सेक्टर-62
7. सी-1, सेक्टर-62
8. एच-160, सेक्टर-63
9. एबीसी आईटी कांप्लेक्स, सेक्टर-137

गिरफ्त में आए आरोपी
1. गोपेश, विवेक विहार, दिल्ली। 2. प्रियांक, अशोक नगर, दिल्ली। 3. अनिल,  कल्याणपुरी, दिल्ली। 4. प्रमोद, इंदिरापुरम। 5. गौरव, लोनी, गाजियाबाद। 6. संदीप, सेक्टर-20। 7. योगेंद्र, अलीगंज, एटा। 8. राकेश, शाहबेरी। 9. गौरव, वृंदावन गार्डन, गाजियाबाद। 10. मनीष, वृंदावन गार्डन, गाजियाबाद। 11. तनुज मावी, साहिबाबाद। 12. ललित चौधरी, यमुना विहार, दिल्ली। 13. आदर्श शर्मा, इंदिरापुरम। 14. कृष्णानंद पांडेय, दिलशाद गार्डन, दिल्ली। 15. गोल्डन, शाहदरा, दिल्ली। 16. राजेश कुमार दास, इंदिरापुरम। 17. अतुल खन्ना, डीजीटीवी एन्कलेव, दिल्ली। 18. अमित श्रीवास्तव, नंदनगरी, दिल्ली। 19. अभिषेक देव, सेक्टर-22। 20. भानू प्रताप, पांडव नगर, दिल्ली। 21. प्रवीण चौहान, खानपुर, दिल्ली। 22. पुनीत, सेक्टर-66 नोएडा। 23. मुक्तादिर हुसैन, हाफिजपुर, हापुड़। 24. करनतारा, फरीदाबाद। 25. दीपक सिंह, ग्रेटर नोएडा वेस्ट। 26. फैयाज अहमद, बाटला हाउस, दिल्ली। 27. रजत सिंघल, गाजियाबाद।

ये सामान मिला
43 सीपीयू, 34 हार्ड डिस्क, 10 डीवीआर, 20 सर्वर, 9 लैपटॉप, 10 मोबाइल, 25 फोन सेट, वीडियो रिकॉर्डर,  29 मॉनीटर, माउस, 1.50 लाख रुपये।

विदेशी नागरिकों के साथ पॉप अप मेसेज भेजकर ठगने वाले नौ कॉल सेंटरों का नोएडा पुलिस ने पर्दाफाश किया है। आरोपी यूएसए, कनाडा सहित एक दर्जन से अधिक देशों के डेढ़ हजार लोगों को ठग चुके हैं। शहर में इस तरह के कॉल सेंटर को किसी कीमत पर चलने नहीं दिया जाएगा।- डा. अजयपाल शर्मा, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें