फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : राजधानी में पुराने वाहनों को पहचानेगा ‘आवेग सिस्टम’, इसी माह शुरू होगा पायलट प्रोजेक्ट

Sun, 02 Mar 2025 06:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

पंद्रह साल पुराने वाहनों को पेट्रोल नहीं देने की योजना मार्च से 500 पंपों पर बतौर पायलट प्रोजेक्ट शुरू की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुराने वाहनों की पहचान ‘आवेग सिस्टम’ से की जाएगी। पंद्रह साल पुराने वाहनों को पेट्रोल नहीं देने की योजना मार्च से 500 पंपों पर बतौर पायलट प्रोजेक्ट शुरू की जाएगी। 
विज्ञापन


दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री ने मनजिंदर सिंह सिरसा ने दिल्ली सचिवालय में सभी संबंधित विभागों की बैठक के बाद यह बात बताई। बैठक में पर्यावरण, एमसीडी, परिवहन, डिवीज़नल कमिश्नर, पीडब्ल्यूडी, दिल्ली छावनी बोर्ड के विभागाध्यक्षों के साथ संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

बैठक के दौरान मंत्री को अवगत कराया गया कि सार्वजनिक परिवहन की जरूरतों को पूरा करने के लिए वर्तमान में दिल्ली में 2002 ई-बसों सहित लगभग 7600 बसें चल रही हैं।
विज्ञापन


इसे ध्यान में रखते हुए ग्रीन दिल्ली संकल्प को और मजबूत करने के लिए दिल्ली सरकार 2026 तक करीब 8000 ई-बसों सहित 11 हजार बसें सड़कों पर उतारेगी। 

सितंबर 2025 तक 3680 ई-बसों के आने की उम्मीद है, जिससे दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को बढ़ावा मिलेगा। बैठक में पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि लगातार बढ़ता वायु प्रदूषण दिल्ली की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है। दिल्ली में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए 15 साल से पुराने वाहनों के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें