फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसिम ने आप पर उठाए गंभीर सवाल, बताया जान का खतरा

Sat, 10 Oct 2015 08:22 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी की सरकार से बर्खास्त किए गए कैबिनेट मंत्री आसिम अहमद खान ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों की सफाई देते हुए इसे आप का ही षड़यंत्र करार दिया है।
विज्ञापन


आसिम ने आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि जिस ऑडियो सीडी के आधार पर मुझे दोषी मानकर मेरा इस्तीफा मांगा गया वो अभी तक मुझे नहीं सौंपी गई है।

आसिम का आरोप है कि मुझे आम आदमी पार्टी के अंदरूनी झगड़े का शिकार बनाया गया है। आसिम ने सवाल खड़ा किया है कि ऑडियो में एक आवाज मेरी बताई जा रही है जबकि, दूसरी आवाज की पहचान क्यों छुपाई जा रही है?
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

'बिचौलिये का भी तो कोई नाम होगा'

आसिम ने बताया कि यह दूसरी आवाज शकील नाम के शख्स की है जो आम आदमी पार्टी का ही कार्यकर्ता है। आसिम का कहना है कि किसी दूसरे को बचाने के लिए मुझे बलि का बकरा बनाया गया है।

आसिम ने मीडिया को अपनी सफाई में कहा कि सीडी में मेरा नाम है लेकिन दूसरे शख्स को बिचौलिया कहा गया है। आखिर बिचौलेये का कोई तो नाम होगा।

आसिम के मुताबिक उन्हें नहीं पता कि साफ-सुथरी छवि के बावजूद वे किसकी राजनीति का शिकार हुए हैं। इतना ही नहीं उनका कहना है कि जब से वे खुलासे कर रहे हैं, तब से ही उन्हें अजनबी लोगों के फोन आ रहे हैं। उनकी जान को खतरा है।

बता दें कि शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मीडिया के सामने ऑडियो टेप पेश करते हुए अपने मंत्री को एक बिल्डर से छह लाख रुपये घूस लेने का आरोपी बताते हुए मंत्री पद से हटाने की घोषणा की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें