आरुषि के मम्मी-पापा नूपुर और राजेश तलवार की रिहाई को लेकर उनके वकील तनवीर मीर अहमद ने यह बताया है कि आज उनकी रिहाई नहीं होगी। हालांकि शनिवार को रिहाई होगी या सोमवार को इसको लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है।
वहीं इससे पहले तलवार दंपति की रिहाई को लेकर डासना जेल के अधीक्षक दधिराम मौर्या ने कहा था कि जेल 7:30 से 8 बजे रात के बीच तक खुली रहती है और रिहाई की कार्रवाई पूरी करने में सिर्फ आधे घंटे ही लगते हैं।
ऐसे में अगर तलवार दंपति की रिहाई का आदेश जेल बंद होने से पहले आ जाता है तो उन्हें आज ही रिहा कर दिया जाएगा, लेकिन इसकी संभावना कम है।
Jail closes by 7:30-8 PM. After receiving the order, procedure in jail takes just half an hour: Dasna Jail Superintendent Dadhiram Maurya
— ANI (@ANI) October 13, 2017
जेल अधीक्षक के बयान से पहले से ही यह संभावना जताई जा रही थी कि इलाहाबाद हाईकोर्ट से बरी हुए तलवार दंपति की रात आज फिर गाजियाबाद की डासना जेल में कट सकती है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश की कॉपी गाजियाबाद सीबीआई स्पेशल कोर्ट में आज नहीं पहुंची है।
सीबीआई स्पेशल कोर्ट के विशेष न्यायाधीश की अदालत में हाईकोर्ट के आदेश की सर्टिफाइड कॉपी तलवार दंपति के वकील को जमा करानी होगी, जिसके बाद ही सीबीआई के स्पेशल जज डासना जेल को रिलीजिंग आर्डर भेजेंगे। रिलीजिंग आर्डर को कोर्ट की भाषा में परवाना कहा जाता है।
ये भी पढ़ें- आरुषि-हेमराज हत्याकांडः क्या है 9 साल पुराना मामला जिससे दहल गया था पूरा देश
कोर्ट से परवाना अगर आज शाम 5:00 बजे तक जेल प्रशासन को रिसीव होगा तब ही तलवार दंपति आज जेल से रिहा हो पाएंगे। कोर्ट का परवाना अगर 5:00 बजे के बाद जेल प्रशासन को मिलता है तो उस हालत में तलवार दंपति को अगले दिन सुबह रिहाई मिलेगी।
ये भी पढ़ें- आरुषि हत्याकांड : 9 सालों में तलवार दंपति की जिंदगी में आए उतार-चढ़ाव जानें एक झलक में
हाईकोर्ट के आदेश की सर्टिफाइड कॉपी के बिना सीबीआई स्पेशल कोर्ट के विशेष न्यायाधीश की अदालत परवाना जारी नहीं करेगी आज रिहाई न होने की स्थिति में शनिवार रविवार की छुट्टी के बाद रिहाई होगी।