नई दिल्ली। ईस्ट ज्योति नगर में इंद्रप्रस्थ योगासन एसोसिएशन की ओर से नॉर्थ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट लेवल योगासन चैंपियनशिप आयोजित की गई। इसमें दिल्ली सरकार के स्पोर्ट्स ब्रांच लडलो कैसल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के खिलाड़ियों ने दो कांस्य पदक हासिल किए।
जूनियर पारंपरिक योगासन वर्ग में आरती ने कांस्य पदक जीता। वहीं, जूनियर बालिका वर्ग की दिशा शर्मा ने आर्टिस्टिक सोलो स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया। इन दोनों खिलाड़ियों का चयन आगामी राज्य योगासन चैंपियनशिप के लिए भी हुआ है। योग प्रभारी रोशन कुमार और कोच भारत आरती ने खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई। संवाद