फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: एसआईआर के खिलाफ आप का अभियान तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
वोट काटने की कोशिश का लगाया आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के तहत आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर सूची से मतदाताओं के नाम कटवाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। इसी मुद्दे पर मंगलवार को मुस्तफाबाद विधानसभा में पार्टी के बीएलए-2 (बूथ लेवल एजेंट) कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन को बूथ स्तर पर सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए।
आम आदमी पार्टी के महासचिव एवं मुस्तफाबाद विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी आदिल अहमद खान ने कहा कि एसआईआर के नाम पर दिल्ली के लाखों मतदाताओं के वोट काटने की कोशिश की जा रही है। पार्टी इसे किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि सभी बीएलए-2 को एसआईआर प्रक्रिया पूरी होने तक अपने-अपने बूथ क्षेत्रों में लगातार सक्रिय रहने और प्रत्येक पात्र मतदाता की हरसंभव सहायता करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदिल अहमद खान ने आरोप लगाया कि भाजपा वोट काटो राजनीति कर रही है, जबकि आम आदमी पार्टी लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता यह सुनिश्चित करेगा कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से न हटे। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे एसआईआर प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और समय पर अपने आवश्यक दस्तावेज जमा करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें