फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़़क पर उतरी आप , इनेलो और कांग्रेस पर लगाया भाजपा की मदद का आरोप 

Mon, 13 Jun 2016 05:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी
विज्ञापन
राज्यसभा सदस्य के चुनाव में इनेलो और कांग्रेस पर भाजपा की मदद का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को बीके चौक पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान इनेलो, कांग्रेस और भाजपा का पुतला फूंका। 
विज्ञापन


पार्टी के लोकसभा क्षेत्र के अध्यक्ष रणवीर चंदीला ने कहा कि इनेलो का इतिहास तो पहले ही भाजपा समर्थक रहा है पर अब कांग्रेस का सच भी हरियाणा की जनता के सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि राज्यसभा के चुनाव में इनेलो और कांग्रेस दोनों ने भाजपा की मदद की है।

दोनों पार्टियों ने सोची समझी साजिश के तहत भाजपा के उम्मीदवार को जिताने का मार्ग प्रशस्त किया है। अब ये दोनों पार्टियां अपनी अपनी सफाई दे रही हैं और दूध की धुली बन रही हैं। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद के एकमात्र इनेलो विधायक  नगेद्र भडाना ने भी भाजपा समर्थित उम्मीदवार को वोट दिया जो एनआईटी के मतदाताओं का अपमान है। पार्टी की जिलाध्यक्ष मंजू गुप्ता ने इसे जनभावनाओं का अपमान बताया और कहा कि ये तीनों पार्टियां पर्दे के पीछे एक दूसरे की मदद कर रही हैं। 
विज्ञापन


अब इनकी पोल खुल गयी है। इस मौके पर पार्टी के सभी विधानसभा क्षेत्रों के अध्यक्ष और कार्यकर्ता मौजूद रहे। जुलूस की शक्ल में कार्यकर्ताओं की भीड़ पहले बीके चौक पर पहुंची। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें