फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP खोलेगी कॉमनवेल्थ सीएनजी घोटाले की फाइल

Wed, 25 Dec 2013 12:37 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के ऐलान के बाद दिल्ली सरकार के अधिकारियों-कर्मचारियों में खलबली है। खास तौर वे, जिनका नाम किसी घोटाले में शामिल है। इसमें सबसे पहला घोटाला वाहनों में सीएनजी फिटनेस का है।
विज्ञापन


इस मामले में भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने जांच पूरी कर रिपोर्ट दिल्ली सरकार के सतर्कता आयोग के सामने पेश कर इनके खिलाफ कार्रवाई की इजाजत मांगी थी। लेकिन प्रभावशाली लोगों के शामिल होने से कार्रवाई में अड़चन पैदा हो रही थी।

पार्टी ने लोगों से पहला वादा भ्रष्टाचार मुक्त दिल्ली का कर रखा है। पार्टी का कहना है कि मंत्री हो या संतरी, भ्रष्टाचार के मामले में किसी से समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


उधर, दिल्ली के सबसे चर्चित रहे सीएनजी फिटनेस घोटाले में नाम आने के बाद दिल्ली सरकार के दो वरिष्ठ आईएएस और दानिप्स अधिकारी ‘आप’ की सरकार बनने से परेशान दिख रहे हैं।

सूत्र बताते हैं कि दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने एक अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज करने की इजाजत मांगी है, वहीं दूसरे से पूछताछ करनी है। दो सेवानिवृत्त अधिकारी का भी नाम है।

भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने अपनी रिपोर्ट दिल्ली सरकार के सतर्कता आयोग के सामने पेश कर दी है। इनके खिलाफ कार्रवाई की इजाजत मांगी है। ‘आप’ की सरकार बनने के बाद दिल्ली सरकार के स्तर पर मंजूरी मिलनी तय लगती है।

पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता ने बताया कि पार्टी के लिए व्यक्ति मुद्दा नहीं है। उनकी कोशिश दिल्ली को भ्रष्टाचार मुक्त करने की है। पार्टी इसके लिए तैयार है।

सरकार बनने के बाद घोटालों और भ्रष्टाचार के मामलों पर त्वरित कार्रवाई होगी। इसके लिए भ्रष्टाचार निरोधक शाखा से सभी मामलों की फाइल तलब की जाएगी।

कॉमनवेल्थ घोटाले की भी खुल सकती है फाइल
आप की सरकार बनने के बाद कॉमनवेल्थ घोटाले की फाइल भी खुल सकती है। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी का मानना है घोटाले को लेकर तैयार की गई शुंगलू कमेटी की रिपोर्ट पर भी निगाह है।
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों का मानना है कि खुद का नाम शामिल होने से शीला दीक्षित की सरकार ने रिपोर्ट को रद्दी की टोकरी में डाल रखा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें