फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद उपचुनाव के बाद अब टूट गई जजपा-आप की दोस्ती, नहीं बनी गठबंधन की सहमति

Sun, 03 Mar 2019 04:52 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
AAP JJP - फोटो : Social Media
विज्ञापन
प्रदेश में हाल ही बना एक नया गठबंधन परिपक्व होने से पहले ही दम तोड़ गया है। हालांकि इस गठबंधन ने जींद उपचुनाव तो साथ-साथ लड़ा था, लेकिन इस उपचुनाव के बाद गठबंधन के दोनों सियासी दलों आम आदमी पार्टी (आप) और जननायक जनता पार्टी (जजपा) की दोस्ती टूट गई है।
विज्ञापन


दोनों दल इस गठबंधन को हरियाणा में आगे बढ़ाते हुए आगामी लोकसभा और उसके बाद विधानसभा चुनाव एकसाथ लड़ने की तैयारी में थे। लेकिन चुनाव से पहले ही सीट बंटवारे को लेकर दोनों दलों में सहमति नहीं बन पाई। इसके चलते इस गठबंधन के आगे बढ़ने की संभावनाएं क्षीण हो गई है। आप के प्रदेश संयोजक ने तो ट्वीट कर इस गठबंधन के खत्म होने का दावा भी कर दिया है।

लोकसभा चुनाव से पहले ही इस गठबंधन का टूटना जहां  जहां हरियाणा में भाजपा के लिए राहत की बात है, वहीं कांग्रेस और इनेलो को भी इसका फायदा होगा। क्योंकि जींद उपचुनाव में इस गठबंधन ने जींद में अच्छे खासे वोट हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया था। अब चूंकि आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल का फोकस हरियाणा में पूरी तरह से बना हुआ है, ऐसी स्थिति में आने वाले समय में ये गठबंधन और मजबूत होता।
विज्ञापन


इस गठबंधन को लेकर आप के प्रदेश संयोजक नवीन जयहिंद ने बताया कि  हरियाणा में आप अब लोकसभा की दस और विधानसभा की नब्बे सीटें अपने दम पर लड़ेगी। उन्होंने कहा कि जजपा के साथ गठबंधन की बात अब खत्म हो गई है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में हरियाणा में जजपा उन्हें 10 में से 2 सीटें दे रही है और बदले में दिल्ली की एक सीट मांग रही है। नवीन जयहिंद ने कहा कि पता नहीं जजपा कौन सी दुनिया में है। उन्होंने कहा कि इस बात को लेकर जजपा को काफी समझाया गया, लेकिन जजपा मानने को तैयार नहीं है।

 
विज्ञापन

जजपा का दावा, मजबूती से चुनाव लड़ेंगे

उधर, जजपा नेता व हिसार से सांसद दुष्यंत चौटला ने कहा कि गठबंधन की संभावनाओं पर हमारी पार्टी की 3 सदस्यीय कमेटी काम कर रही है। आम आदमी पार्टी के साथ भी हमने सकारात्मक नजरिये के साथ कोशिश की, क्योंकि हम हरियाणा में शिक्षा, स्वास्थ्य समेत कई विषयों पर तेजी से काम करना चाहते हैं।

आप की सरकार ने दिल्ली में कई अच्छे काम किए हैं और मैं व्यक्तिगत तौर पर भी अरविंद केजरीवाल का प्रशंसक हूं। हम उनसे सीखते भी रहते हैं।  हमारी पार्टी राष्ट्रहित में और हरियाणा के विकास के लिए समान विचारधारा और सकारात्मक राजनीति करने वाले लोगों को साथ लेने को तैयार है। पूरे हरियाणा में हमारा संगठन तैयार हो गया है और हम सभी लोकसभा और विधानसभा सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें