फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा पर ‘आप’ जल्द बनाएगी रणनीति

Tue, 10 Dec 2013 04:43 PM IST
प्रवीण कुमार, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में दमदार प्रदर्शन से उत्साहित आम आदमी पार्टी हरियाणा प्रदेश की सियासत के लिए एक पखवाड़े के भीतर अपनी रणनीति तय करेगी।
विज्ञापन


पार्टी कोर कमेटी के वरिष्ठ सदस्य योगेंद्र यादव गुड़गांव में कार्यकर्त्ताओं के साथ बैठक कर प्रदेश की सियासत का गुणा-भाग करेंगे। यह बैठक 10 से 15 दिन के भीतर करना निश्चित हुआ है।

पार्टी संयोजक रमेश यादव ने बातया कि पार्टी हरियाणा में चुनावी जमीन तैयार करने की रणनीति को अंतिम रूप देना चाहती है। प्रदेश में एक साथ लोकसभा और विधानसभा चुनावों की संभावना के बीच उम्मीदवारों की ‘खोज’ के लिए अभी से दिशा तय करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए योगेंद्र यादव कार्यकर्त्ताओं के साथ सलाह-मशविरा करेंगे। कार्यकर्त्ताओं से फीडबैक के बाद कोर कमेटी की बैठक में रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा। योगेंद्र यादव कहा कि पार्टी का मकसद हरियाणा में दशकों से चली आ रही परिवारवाद की राजनीति को खत्म कर राजनीति में आम आदमी की भागीदारी सुनिश्चित करना है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें