फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनावः प्रचार अभियान का आज दूसरा फेज लांच करेगी आप

Fri, 14 Dec 2018 07:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली 
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी (आप) लोकसभा चुनाव अभियान का दूसरा फेज लांच करने जा रही है। शुक्रवार से पूरी दिल्ली में आप के वरिष्ठ पदाधिकारी, सांसद, लोक सभा प्रभारी, विधायक डोर-टू-डोर जनसंपर्क करने के लिए निकलेंगे। इस दौरान दिल्ली सरकार के कामों के बारे में आम लोगों को जानकारी दी जाएगी।      

विज्ञापन


पार्टी ने सभी लोक सभा प्रभारियों, विधायकों, पार्षदों व सक्रिय कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने इलाके में डोर-टू-डोर अभियान चलाएं। अभियान की अहम कड़ी पोलिंग स्टेशन को बनाया गया है। हर पोलिंग स्टेशन पर एक सेंटर बनाया गया है। बूथ कमेटियां सीधे तौर पर इस सेंटर से जुड़ी हैं। इन्हीं कमेटियों के सहारे अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा। 

कमेटियों के साथ तालमेल बिठाकर वरिष्ठ नेता, सांसद व लोक सभा प्रभारी प्रचार अभियान पर निकलेंगे। एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि प्रचार अभियान के दौरान जहां दिल्ली सरकार के कामों के जानकारी आम लोगों को दी जाएगी वहीं, भाजपा सांसदों व केंद्र सरकार के कामों पर भी उनसे चर्चा होगी। 
विज्ञापन


बातचीत में आम लोगों से ही सवाल किया जाएगा कि वह आप की दिल्ली सरकार व भाजपा की केंद्र सरकार के कुछ कामों को गिनाएं। इससे लोगों को खुद ही आप के साथ जोड़ा जा सकेगा।     

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें